Homeखटाखट स्टोरीमंदबुद्धि राकेश पर हमला करने वाले हमलावर हुए गिरफ्तार, मशहूर कॉमेडियन ख्याली...

मंदबुद्धि राकेश पर हमला करने वाले हमलावर हुए गिरफ्तार, मशहूर कॉमेडियन ख्याली के प्रयास…

बीते दिनों बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के 18 एसपीडी गांव में मंदबुद्धि युवक पर हुए कातिलाना हमले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। युवक पर हमला होने के बाद आम आदमी पार्टी नेता और मशहूर कॉमेडियन ख्याली सहारण युवक को न्याय दिलाने के लिए आगे आए। इस पूरे प्रकरण को लेकर सहारण ने आईजी से मुलाकात कर दोषियों को खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की।

ख्याली सहारण ने बताया कि आज मंदबुद्धि युवक पर हमला करने वाले आरोपी रमेश जानी, विजय गोदारा और धर्म गोदारा को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। सहारण ने बताया कि पुलिस जांच में मंदबुद्धि राकेश ने जो बयान दिया है उसने 5 लोगों का नाम लिया है तीन लोगों ने खेत में व 2 लोगों ने शराब ठेके पर पिटाई की। राकेश के परिवार ने एसपी हनुमानगढ़ से मुलाकात कर पुलिस के काम की सराहना की साथ ही उन्होंने गुहार लगाई कि राकेश ने जो बयान दिया है उसमें 5 लोगों के नाम बताए हैं बचे हुए 2 लोगों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्त में लिया जाए।

बीते दिनों मंदबुद्धि राकेश पर जानलेवा हमला किया गया था जानकारी के अनुसार उसके बाद हमलावरों व उनके परिजनों ने राकेश के परिवारजनों पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया। राजीनामे के प्रयास के बीच घायल राकेश के इलाज में देरी होती रही साथ ही हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने में भी 5 दिन लग गए। घायल राकेश का पहले सूरतगढ़ फिर हनुमानगढ़ इलाज किया गया उसके बाद उसे संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम रेफर किया गया फिलहाल राकेश का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।



ताजा खबर