मुख्यमंत्री गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने कथित छह करोड़ के भ्रष्टाचार मामले पर दी सफाई, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह..

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर भाजपा भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस को घेरने में लग गई है। प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप पर भाजपा ने मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर ई टॉयलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर छह करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले में वैभव गहलोत सहित 15 लोगों पर महाराष्ट्र के नासिक में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत पर हमला बोला है। वहीं राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मराठी मीडिया का एक वीडियो ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत पर तंज कसते हुए लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

प्रदेश की राजनीति में भ्रष्टाचार को लेकर यह मुद्दा गरमा गया है। इस पूरे प्रकरण पर वैभव गहलोत ने भी सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए लिखा है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है साथ ही वैभव गहलोत ने लिखा है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे झूठे आरोपों के साथ साथ ऐसी कारस्तानिया और मैनिपुलेटेड बातें सामने आएगी।

कुल मिलाकर प्रदेश में एक बार फिर इस कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयानों से लगता है कि भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरने के लिए रणनीति बना रही है वहीं दूसरी और वैभव गहलोत इस पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !