Homeदेश-दुनियादेश-दुनिया: देर रात तेज भूकंप के झटको से कांपी धरती, दिल्ली,यूपी...

देश-दुनिया: देर रात तेज भूकंप के झटको से कांपी धरती, दिल्ली,यूपी व बिहार सहित उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके

आपणी हथाई न्यूज़,देर रात दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए दिल्ली के साथ यूपी-बिहार में भी भूकंप आया है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। रात लगभग 11:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप का केंद्र नेपाल था. दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घर के बाहर निकल आए।

नेपाल में शुक्रवार रात आए तेज भूकंप ने वह तबाही मचा दी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में अब तक कम से कम 128 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोग घायल हैं साथ ही सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। नेपाल में राहत कार्य चलाया जा रहा है। आपको बता दे भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत से लेकर राजधानी दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए।



ताजा खबर