Homeखटाखट स्टोरीदेश : भारत की धरती फिर डगमग,इन तीन राज्यों में भूकम्प के...

देश : भारत की धरती फिर डगमग,इन तीन राज्यों में भूकम्प के झटके

आपणी हथाई न्यूज,भारत के कई राज्यों में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। कर्नाटक के विजयपुरा, गुजरात के कच्छ और तनिलनाडु के चेंगलपट्टू में सुबह सुबह धरती डोली।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।एनसीएस ने बताया कि कर्नाटक के विजयपुरा में सुबह 6.52 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में शुक्रवार सुबह 7.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो जमीन से 10 किमी की गहराई में आया था।रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही. वहीं गुजरात के कच्छ जिले में सुबह 9 बजे रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया।



ताजा खबर