HomeबीकानेरBikaner Crime : बीछवाल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 लाख की...

Bikaner Crime : बीछवाल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 लाख की नकदी के साथ एक गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पुलिस इन दिनों लोकसभा चुनावों के बीच काफी सक्रिय नजर आ रही है।शनिवार को बीछवाल थाना पुलिस ने रमेश के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही करते हुए 57 लाख रुपए की नगदी के साथ एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया है। बीछवाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समता नगर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक युवक को पकड़ा गया। उसके पास 57 लाख रूपए नगद मिले।

 

युवक ने अपना नाम देवीलाल ब्राह्मण निवासी श्रीडूंगरगढ़ बताया। उसके पास एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। जब्‍त की गई राशि हवाला कारोबार से संबंधित हो सकती है ऐसा संदेह पुलिस को है। बरहाल पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है। इनकम टैक्‍स विभाग को भी इस पकड़ी गई राशि की जानकारी दी गई है।



ताजा खबर