Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल 2024 : माही के 20 रन रोहित शर्मा के शतक पर...

आईपीएल 2024 : माही के 20 रन रोहित शर्मा के शतक पर पड़े भारी,मुम्बई हारी

आपणी हथाई न्यूज, रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीतकर कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। चेन्नई ने बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 206 रन बनाए। जिसमें ऋतुराज और शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारियां शामिल रही। पूर्व भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी ने मात्र 4 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर 20 रन बना टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। बैटिंग करने उतरी मुम्बई इंडियन्स ने अच्छी शुरुआत की लेकिन दो विकेट गिरने से मुम्बई दबाव में आ गई और धीरे धीरे मैच मुम्बई की पकड़ से दूर होने लगा। हालांकि रोहित शर्मा के तेज शतक भी इस मैच में देखने को मिला, लेकिन अंततः मुम्बई ये मैच 20 रन से हार गई। चेन्नई के तेज गेंदबाज पथिराना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर चार महत्वपूर्व विकेट झटके।



ताजा खबर