Homeस्पोर्ट्सSports :टी ट्वेंटी वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया घोषित,पंत-सैमसन को मौका,के एल...

Sports :टी ट्वेंटी वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया घोषित,पंत-सैमसन को मौका,के एल राहुल बाहर

आपणी हथाई न्यूज,टी ट्वेंटी वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया की घोषणा आज कर दी गई है। टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई है। उपकप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी हुई है, संजू सैमसन को आईपीएल में उनकी शानदार फॉर्म के लिए लिया गया है। के एल राहुल टीम इंडिया में शामिल नही किए गए है। बॉलिंग के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज,कुलदीप यादव,यजुवेंद्र चहल को लिया गया है। ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है। शुभमन गिल और रिंकू सिंह को आरक्षित खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है। यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव,रविन्द्र जड़ेजा, अक्षर पटेल टीम इंडिया का हिस्सा है। टीम इंडिया के लिए चयनकर्ताओं ने पुराने नामो पर ही ज्यादा भरोसा जताया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर