Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स :दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली हुए भाजपा में शामिल, पहले...

पॉलिटिक्स :दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली हुए भाजपा में शामिल, पहले भी लवली कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके है

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़, दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने आज भाजपा को जॉइन कर लिया है। लवली ने हाल ही में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दीया था। लवली के साथ दिल्ली कांग्रेस यूनिट के चार और नेताओं ने आज बीजेपी की सदस्यता ले ली है।
लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा कांग्रेस की दिल्ली में आम आदमी पार्टी के गठबंधन के विरोध में दिया था। लवली कांग्रेस द्वारा दिल्ली से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने से भी नाराज थे।

 

यूं लवली ने पहली दफा कांग्रेस को नहीं छोड़ा है।2017 में भी अरविन्दर सिंह लवली कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुके है। लगभग साल भर के भीतर ही लवली फिर भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद त्यागने पर लवली ने कहा था कि सिर्फ अध्यक्ष पद छोड़ा है लेकिन कांग्रेस में ही रहूंगा लेकिन एक हफ्ते में ही लवली अपनी जुबान से पलट गए और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर