Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट :आज से भारत के टी20 मिशन का होगा आगाज,न्यूयॉर्क में थोड़ी...

क्रिकेट :आज से भारत के टी20 मिशन का होगा आगाज,न्यूयॉर्क में थोड़ी देर में शुरू होगा इण्डिया VS आयरलैंड

आपणी हथाई न्यूज, टी टवेंटी वर्ल्ड कप 2024 में आज से आधिकारिक रूप से भारत के मिशन का आगाज होगा।आज शाम अमेरिका के न्यूयार्क शहर के क्रिकेट स्टेडियम में भारत का इस वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।टीम इण्डिया इस वक़्त आईसीसी टी टवेंटी वर्ल्ड नंबर वन टीम है। पिछले टी टवेंटी वर्ल्ड कप में भारत सेमीफइनल मैच में हार गया था।

भारत टी टवेंटी वर्ल्डकप का फर्स्ट एडीशन 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत चूका है।पिछले साल भी भारत 50 ओवर मैच का वर्ल्डकप फाइनल भी हार गया था। आज आयरलैंड के सामने जीत हासिल कर रोहित शर्मा की टीम इस वर्ल्डकप मिशन का टेम्पलेट सेट करना चाहेगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर