Homeखटाखट स्टोरीPolitics : बीकानेर जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता मिले डोटासरा, जुली, और वरिष्ठ...

Politics : बीकानेर जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता मिले डोटासरा, जुली, और वरिष्ठ नेताओं से, संगठन विस्तार और कार्यक्रम पर हुई बातचीत

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, बीकानेर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस और जिला महासचिव रवि पुरोहित ने आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर संगठनात्मक स्वरूप विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की ।

 

डोटासरा ने जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत को शसक्त तरीके से विपक्ष की भूमिका निभाने और जनता की तकलीफों को दूर करने के कार्य करने और उनके हक की आवाज को मजबूती से बुलंद करने का कहा
बीकानेर के संगठन में पार्टी की मजबूती से कार्य करने वालो को मुख्यधारा से जोड़ने और युवाओं को अधिक से अधिक संगठन गतिविधि में शामिल करने के निर्देश दिए।

 

 

इसके बाद जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत और कांग्रेसी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक शिमला नायक, विधायक कुन्नर के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की।



ताजा खबर