Homeखटाखट स्टोरीParis Olympic News : भारत का एक और पदक पर निशाना,...

Paris Olympic News : भारत का एक और पदक पर निशाना, स्वप्निल ने दिलाया तीसरा मेडल

आपणी हथाई न्यूज़,पेरिस ओलंपिक में आज फिर भारत के लिए अच्छी खबर आई है। पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में भारत को तीसरा कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। 10 मीटर निशानेबाजी स्पर्धा में मनु भाकर ने भारत को पहला कांस्य पदक दिलाया उसके बाद 10 मीटर निशानेबाजी मिश्रित युगल में भारत ने दूसरा कांस्य पदक जीता। आज 50 मीटर शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीतकर भारत को तीसरा कांस्य पदक दिलवाया है।

पदक जीतने के बाद निशानेबाज स्वप्निल ने कहा कि मुझे काफी खुशी हो रही है कि मैं देश के लिए पदक जीता है। उन्होंने कहा कि फाइनल के दौरान वह काफी नर्वस थे और धड़कनें तेज हो गई। देशभर में निशानेबाजी में पदक मिलने के बाद फैंस खुशियां मना रहे हैं

 

 



ताजा खबर