Homeबीकानेरबीकानेर : यात्रीगण कृपया ध्यान दे ! बीकानेर से चलने वाली वन्दे...

बीकानेर : यात्रीगण कृपया ध्यान दे ! बीकानेर से चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, इस वजह से हो रही है देरी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर वासियों को वन्दे भारत ट्रेन के लिए फिलहाल 2 से 3 माह का इंतजार और करना होगा। बीकानेर के सांसद और केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर से दिल्ली तक वन्दे भारत ट्रेन के सितंबर 2024 में शुरू होने की बात कही थी, लेकिन सितंबर के बाद नवंबर का पहला हफ्ता बीत चुका है लेकिन वन्दे भारत के बीकानेर से चलने और शेड्यूल की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रेलवे से जुड़े सूत्र बता रहें है कि वन्दे भारत ट्रेन बीकानेर से हनुमानगढ़ में वाशिंग लाइन का काम पूर्ण होने के बाद ही शुरू होगी, इन दिनों इस बाबत काम चल रहा है, अगले महीने तक यह काम पूरा होने की संभावना है।
इसके अलावा बीकानेर से जाने वाली कई ट्रेन को हनुमानगढ़ शिफ्ट किया जाएगा, इस पूरी प्रकिया में 2 से 3 माह लग सकते है, दिसम्बर अंत तक या नए साल की शुरुआत में बीकानेर से वन्दे भारत का संचालन देश की राजधानी दिल्ली तक होगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर