Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट : आज से यंग टीम इंडिया अफ्रीका में खेलेगी चार टी...

क्रिकेट : आज से यंग टीम इंडिया अफ्रीका में खेलेगी चार टी टवेंटी मैचों की सीरीज, सूर्या की कप्तानी में पहला मैच आज

आपणी हथाई न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त के बाद आज से युवा टीम इण्डिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टी टवेंटी सीरीज का आगाज करेंगी। टेस्ट टीम के अधिकांश खिलाड़ी टी टवेंटी टीम का हिस्सा नहीं है।

 

सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में आज पहला टी टवेंटी मैच दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में खेला जाएगा,मैच आज रात 8 बजे से शुरू होगा। अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 27 टी टवेंटी मैच हुए है जिसमें से भारत ने 15 मैच जीते और 11 हारे है, एक मैच का नतीजा नहीं निकला था। 29 जून 2024 को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ही वर्ल्डकप टी टवेंटी ख़िताब अपने नाम किया था, आज उस फाइनल के बाद पहली बार भारत और अफ्रीका के बीच मैच होगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर