HomeबीकानेरSports: राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन...

Sports: राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की मान्यता की समाप्त

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन जयपुर ( राजस्थान ) के अध्यक्ष नवीन यादव ने आज राजस्थान स्पोर्ट्स एक्ट 2005 के अधिनियण को ध्यान मे रखते हुऐ व खेल व खिलाडीयो के उज्जवल भविष्य के लिए बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगठन की मनमानी को खत्म करने के लिए एक लेटर जारी कर रजिस्ट्रार बीकानेर सहकार भवन व जिला खेल अधिकारी बीकानेर को प्रतिलिपि भेजकर सूचना भेजी।

राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन यादव ने 9 बिंदु का एक पत्र जारी कर बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की मान्यता समाप्त करने की बात की है। इस पत्र में जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन पर गंभीर अनियमितताएं करने का आरोप लगाया गया है।

इस पूरे प्रकरण को लेकर आज वाई एन पी जिम के व्यवस्थापक एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित ने राजस्थान बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष नवीन यादव से फोन पर वार्ता की ओर बीकानेर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की मान्यता खत्म करने पर अध्यक्ष नवीन यादव का आभार व्यक्त किया।



ताजा खबर