Homeखटाखट स्टोरीबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी :फिर भारत का टॉप ऑर्डर हुआ फेल, पर्थ टेस्ट में...

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी :फिर भारत का टॉप ऑर्डर हुआ फेल, पर्थ टेस्ट में टीम इण्डिया की खराब शुरुआत

आपणी हथाई न्यूज, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में आज सुबह से बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, मैच के पहले ही सेशन में भारत का टॉप ऑर्डर पैवेलियन लौट चुका है।

यशस्वी जायसवाल, देव पडिक्कल और विराट कोहली सस्ते में आउट हो चुके है, एक छोर पर के एल राहुल संघर्ष कर रहे है। समाचार लिखें जाने तक भारत का स्कोर 3 विकेट खोकर 32 रन हो चुका है।

आज टीम इण्डिया की अंतिम इलेवन में बड़े बदलाव किए गए है।जड़ेजा और अश्विन को बाहर बैठाकर वाशिंगटन सुंदर को अवसर दिया गया है। ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी,हर्षित राणा और देव पडिक्कल जैसे चार युवान खिलाड़ियों को अवसर दिया गया है।अगर भारत पहली पारी में 300 रन तक नहीं पहुंच पाया तो पर्थ की घासदार पिच पर मैच में वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर