Homeपॉलिटिकल पाटादेवी सिंह भाटी का बीकानेर भाजपा पर जबरदस्त हमला,कहा इतने दिन मर...

देवी सिंह भाटी का बीकानेर भाजपा पर जबरदस्त हमला,कहा इतने दिन मर गए गए थे क्या?

basic ad

राजस्थान सरकार में मंत्री रहे और कोलायत के विधायक रह चुके देवी सिंह भाटी ने अपनी ही पुरानी पार्टी पर जबरदस्त हमला किया है। भाटी पानी बिजली के मुद्दे पर बीकानेर में आमरण अनशन कर रहे है। अब पानी-बिजली के मुद्दे पर जब बीकानेर भाजपा इकाई ने बीकानेर प्रशासन को कल ज्ञापन दिया तो भाटी ने कहा कि भाजपा अब क्यों सक्रिय हुई है, अब वो क्या तीये की बैठक में आई है। इतने दिन बीकानेर भाजपा मर गई थी क्या? भाटी ने कहा कि जब लोग पानी,बिजली और चारे के लिए लड़ रहे थे तब ये सब कहाँ थे? क्या इनका कोई फर्ज नही बनता था क्या? भाटी ने कहा कि भाजपा नेताओं की जनसेवा कहाँ है? मुझे तो कहीं दिखती नही है। दरअसल भाटी कल से बीकानेर में पानी और बिजली के मुद्दे पर बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर