


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नोखा तहसील के रासीसर गांव के एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। इस मामलें में पीड़ित शारदा देवी रासीसर निवासी ने पुलिस को बताया कि करीब 15 रोज पहले वो अपने परिवार सहित खारा स्थित अपने खेत की ढाणी में रहने चली गई थी। उसका बेटा जो अखबार वितरण का कार्य करता है वह घर की देख रेख के लिए आया था तब तक मकान सुरक्षित था।
गुरुवार की सुबह जब शारदा अपने बेटे के साथ घर पहुंची तो दो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। सन्दूक में रखी सोने की रखड़ी, नथ, टिकडी, बुजली और चांदी के 4 राजशाही सिक्के, चांदी के टाडिये, कड़े और 3100 रुपये नकद और ज़रूरी कागजात गायब थे।


