Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : पवनपुरी क्षेत्र में बाइक-बोलेरों में भिड़ंत, युवक की हुई...

Bikaner Accident : पवनपुरी क्षेत्र में बाइक-बोलेरों में भिड़ंत, युवक की हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज, जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र पवनपुरी में एक सड़क हादसें में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है जबकि एक युवक को मामूली चोटें आई हैं। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पवनपुरी क्षेत्र के शनि मंदिर के पास एक बोलेरों गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिंड़त में अजीत स्वामी नाम के एक युवक की मौत हो गई है वही अन्य मुकेश को हल्की फुल्की चोट लगी है। ये दोनों युवक रायसर स्थित बीकानेर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र है। बरहाल पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामलें की जांच की जा रही है।



ताजा खबर