आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में 1 जुलाई को तेल और गैस कंपनियों ने LPG कीमतों की समीक्षा करने के बाद गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी हैं। हालांकि इस साल यह पांचवीं बार है जब गैस सिलेंडर के दाम कम हुए है।कंपनियों द्वारा 1 जुलाई से नई सूची डर जारी करने के अनुसार अब 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1751.50 रुपये की बजाय 1693.50 रुपये में मिलेगा। ये दरें आज मंगलवार से लागू हो गई है। हालांकि गैस कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू गैस उपभोक्ताओं को निराश किया है। घरेलू गैस के मूल्यों में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नही हुआ है।


