Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : नगर नियोजक (एटीपी) 4 लाख की घूस लेते एसीबी के...

राजस्थान : नगर नियोजक (एटीपी) 4 लाख की घूस लेते एसीबी के ट्रेप में फंसा, गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो नागौर की टीम ने नागौर के नगर परिषद कार्यालय में एक कार्यवाही कर सहायक नगर नियोजक (एटीपी) को रिश्वत के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है । अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि नागौर एसीबी चौकी में परिवादी रामगोपाल ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि उसके भतीजे के नाम से वेयर हाउस में कोल्ड स्टोरेज में तकनीकी रिपोर्ट सकारात्मक बनाने की एवज में एटीपी ने 5 लाख की डिमांड की हैं । इसके बाद एसीबी ने 1 जुलाई को शिकायत का सत्यापन भी करवाया गया जिसमें आरोपी की ओर से 5 लाख रिश्वत की मांग कर 4 लाख रुपए लेना तय हुआ।

 

बुधवार को नागौर एसीबी टीम सहायक नगर नियोजक कौशल  कुमावत को ₹4 लाख की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया इस राशि में ₹20000 भारतीय चलन मुद्रा के और 3.80 हजार रुपए डमी नोट थे। बरहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।



ताजा खबर