Homeब्रेकिंग न्यूजGurugram Metro: अब दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी होगी मिनटों की, जल्द...

Gurugram Metro: अब दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी होगी मिनटों की, जल्द बिछेगी नई मेट्रो लाइन, जानिए कहाँ-कहाँ बनेंगे स्टेशन और कब शुरू होगा निर्माण

Gurugram Metro: दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवाजाही करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Gurugram Metro Project 2025 का कार्य अगस्त माह से शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से इस मेट्रो प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि अब गुरुग्राम के पुराने और नए हिस्सों को सीधे मेट्रो से जोड़ा जाएगा।

राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 1286 करोड़ का बड़ा बजट भी जारी कर दिया हैं। 8 कंपनियों ने आवेदन किया था. तकनीकी बिड की जांच के दौरान दो कंपनियां बाहर हो चुकी है. अब अगले सप्ताह में 6 कंपनियों की वित्तीय बिड को खोला जाएगा. नेगोसिएशन के बाद टेंडर आवंटन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा.

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत GMRL ने साढ़े 30 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट की योजना बनाई है.मिलेनियम सिटी सेंटर से मेट्रो का निर्माण शुरू होगा, जो सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर- 9- 9A, सेक्टर- 4- 7, सेक्टर- 5, शीतला माता रोड से रेजांगला चौक, सेक्टर- 22- 23, ओल्ड दिल्ली रोड, उद्योग विहार होते हुए शंकर चौक स्थित DLF साइबर सिटी तक जाएगी.

पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से लेकर सेक्टर- 9 तक मेट्रो रूट और स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. दूसरे चरण में सेक्टर- 9 से लेकर DLF साइबर सिटी का मेट्रो रूट बनेगा, तो तीसरे चरण में सेक्टर- 33 में डिपो का निर्माण होगा.इस मेट्रो रूट के तहत जिन जगहों पर स्टेशन बनना प्रस्तावित है, उनमें मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर- 45, यूनिटैक साइबर पार्क, सेक्टर- 47, सुभाष चौक, सेक्टर- 48, सेक्टर- 72A, हीरो होंडा चौक, सेक्टर- 37 औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर- 10, सेक्टर- 37C और D, गांव बसई, सेक्टर- 9, सेक्टर- 101, सेक्टर- 7, सेक्टर- 4, सेक्टर- 5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्स्टेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23A, सेक्टर- 22, उद्योग विहार Phase- 4, उद्योग विहार- Phase- 5 शामिल हैं. Gurugram Metro



ताजा खबर