Homeब्रेकिंग न्यूजNew Road: खरखौदा से दिल्ली तक नई सड़क का निर्माण शुरू, हरियाणा...

New Road: खरखौदा से दिल्ली तक नई सड़क का निर्माण शुरू, हरियाणा सरकार ने पास किया 6 करोड़ का प्रोजेक्ट

New Road: हरियाणा सरकार लगातार सड़क नेटवर्क को चार चाँद लगाती जा रही है। इसी कड़ी में खरखौदा से दिल्ली तक जाने वाले स्टेट हाईवे-18 (IMT रोड) के अधूरे हिस्से को पूरा करने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च आएगा.

दरअसल सोनीपत से सीधे दिल्ली तक बनी नई रोड के कई हिस्सों में अभी तक काम रूक हुआ था, जिसके सरकार से आवेदन मांगे गए थे। हरियाणा सरकार ने आज टेंडर पास कर दिए हैं। रोड के बच्चे हुए हिस्सों पर जल्द ही कार्य शुरू होने वाला हैं। स्टेट हाईवे- 18 जोकि खरखौदा- दिल्ली मार्ग हैं, लंबे समय से बदहाल स्थिति से जूझ रहा है.

अब यह सड़क मार्ग खरखौदा स्थित IMT का प्रमुख रास्ता है. लेकिन लंबे समय से बदहाल स्थिति में होने के चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इस सड़क मार्ग पर न केवल KMP एक्सप्रेसवे पर आवागमन करने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि मेरठ- लोहारु (NH- 334B) से आवाजाही करने वाले वाहन भी खरखौदा के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करते हैं.

IMT खरखौदा अभी शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन जैसे- जैसे यहां औद्योगिक इकाइयों का विस्तार होगा, वाहनों की आवाजाही में और ज्यादा इजाफा होगा. इसलिए इस सड़क मार्ग के निर्माण की लगातार मांग उठाई जा रही थी. लोक निर्माण विभाग की ओर से IMT खरखौदा के गेट नंबर- 1 से KMP एक्सप्रेसवे तक सड़क मार्ग के पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. अब KMP एक्सप्रेसवे से खरखौदा शहर की तरफ के सड़क मार्ग के हिस्से के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं.



ताजा खबर