
Rajasthan SI Bharti 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और राज्य सरकार पर इस समय हजारों युवाओं की निगाहें टिकी हैं, जो Rajasthan SI Recruitment 2025 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। साल 2021 की भर्ती में हुए पेपर लीक कांड और फर्जीवाड़े के चलते इस बार भर्ती प्रक्रिया में काफी देरी और सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से आयोग को सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर की अभ्यर्थना मिलेगी। आयोग इसमें वर्गवार पद, भर्ती नियमों, आरक्षण और अन्य का परीक्षण करेगा। तकनीकी दिक्कतें होने पर पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा। नियम पुख्ता होने के बाद ही अधिसूचना जारी होगी। 2021 में पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 2100 पदों में से 1200 पद रिक्त थे। इसकी एवज में कार्मिक-गृह विभाग ने 859 एसआइ-प्लाटून कमांडर की भर्ती आयोग को भेजी थी।

25 से 30 फीसदी अभ्यर्थी ओवरएज होने वाले हैं। पेपरलीक और उसके बाद हुई दर्जनों गिरफ्तारियों के बाद आरपीएससी ने तीन साल में भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा को लेकर नवाचार किए हैं, लेकिन सरकार ने नई भर्ती की अभ्यर्थना जारी नहीं की है। सेवानिवृत्तियों और पदोन्नति के चलते सब इंस्पेक्टर के एक हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। वर्ष 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपरलीक कांड, डमी अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठाने के चलते विवादों में है। एसओजी ने आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम राइका सहित 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
आयोग का निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा पेपर लीक का मास्टर माइंड था। साल 2016 में उपनिरीक्षक के 147, उपनिरीक्षक (आइ.बी.) के 65 और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 114 और उप निरीक्षक एमबीसी के 4 पद (कुल 330) शामिल थे। आयोग ने 511 पदों के लिए 7 अक्टूबर 2018 को परीक्षा कराई। इसके बाद 8 जुलाई से 27 अगस्त 2020 तक साक्षात्कार कराए गए थे। भर्ती चार साल में पूरी हुई थी। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले कुछ महीनों में नई अधिसूचना जारी हो सकती है। Rajasthan SI Bharti 2025



