Homeखटाखट स्टोरीथानवी बंधुओं की उपलब्धि: ऋषिराज को सोशल वर्क और ऋतुराज को पेट्रोकेमिकल...

थानवी बंधुओं की उपलब्धि: ऋषिराज को सोशल वर्क और ऋतुराज को पेट्रोकेमिकल प्रबंधन में मानद डॉक्टरेट

आपणी हथाई न्यूज,सामाजिक सेवा और व्यावसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीकानेर के सगे भाई ऋषिराज थानवी और ऋतुराज थानवी को अलग-अलग क्षेत्रों में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। दोनों भाइयों को यह सम्मान 17 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के शालीमार बाग स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ऋषिराज थानवी को सामाजिक कार्यों और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए “डॉक्टरेट इन सोशल वर्क” (मानद) की उपाधि प्रदान की गई। वहीं उनके सगे भाई ऋतुराज थानवी को “डॉक्टरेट इन बिजनेस मैनेजमेंट इन पेट्रोकेम” की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

संस्था की ओर से जारी प्रमाण-पत्र में ऋषिराज थानवी के सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें यह मानद सम्मान प्रदान किए जाने की बात कही गई है। उनके सामाजिक सरोकारों, जनकल्याण की भावना और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए गए कार्यों को इस उपलब्धि का आधार माना गया।

इसी समारोह में ऋतुराज थानवी को पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में व्यवसाय प्रबंधन से जुड़े योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट प्रदान की गई। दोनों भाइयों की उपलब्धि को बीकानेर के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है।

सम्मान प्राप्त करने के अवसर पर ऋषिराज थानवी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक गंभीरता से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

दोनों भाइयों को मिली इस उपलब्धि पर सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, शुभचिंतकों और समर्थकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थानवी बंधुओं को एक ही समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधियां उनकी बहुआयामी उपलब्धियों के रूप में देखी जा रही हैं।



ताजा खबर