

Rajasthan New Greenfield Expressway: पुरे देश में अब हाइवे एक्सप्रेसवे का निर्माण जोर पकड़ रहा है. नए एक्सप्रेसवे से एक राज्य से दूसरे राज्य में लगातार बेहतर कनेक्टिविटी होती जा रही है. राजस्थान वालों को यह जानकर बेहद ख़ुशी होगी की राजस्थान में 9 नए ग्रीमफील्ड एक्सप्रेसवे बनने वाले हैं.
इनके बनने से एक कई राज्यों का सफर आसान हो जाएगा। राजस्थान के इन सभी एक्सप्रेसवे की लंबाई 2756 किलोमीटर तक होगी। इन एक्सप्रेसवे से कई राज्यों में जाना आसान हो जाएगा। इससे पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात जाना आसान होगा।
वहीं, राजिस्थान के जयपुर तक पहुंचने के लिए इनमें से कई एक्सप्रेसवे मदद करेंगे। इसके अलावा, गुजरात पहुंचने के लिए पंजाब वाले हरियाणा और दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंच सकेंगे। नए एक्सप्रेसवे के बनने से जाहिर तौर पर जाम की समस्या खत्म होगी।
साथ ही एक राज्य का दूसरे राज्य के साथ बिजनेस का रास्ता भी खुल जाएगा। इन एक्सप्रेसवे से विकास और रोजगार के अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान में घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जब जाम की समस्या खत्म होगी तो लोगों की अपनी पसंदीदा जगह तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।
ये होंगे 9 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
1- कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे, 181KM
2- जयपुर-भीलवाड़ा एक्सप्रेसवे, 193KM
3- बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेसवे, 295KM
4- ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे, 342KM
5- जालोर-झालावाड़ एक्सप्रेसवे, 402KM
6- अजमेर-बांसवाड़ा एक्सप्रेसवे, 358KM
7- जयपुर-फलोदी एक्सप्रेसवे, 345KM
8- गंगानगर-कोटपूतली एक्सप्रेसवे, 290KM
9- जयपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे, 350KM


