Homeक्राइमBikaner Crime : क्रिप्टो करेंसी निवेश का लालच देकर लाखों की ठगी,...

Bikaner Crime : क्रिप्टो करेंसी निवेश का लालच देकर लाखों की ठगी, नयाशहर थाने में मामला दर्ज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आरपीएस रोहित चौधरी को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार परिवादी शरीफअहमद ने रिपोर्ट देकर बताया कि अनिल शर्मा और प्रदीप स्वामी ने उसे अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर करीब 2 लाख 30 हजार रुपये निवेश करवाए, लेकिन बाद में न तो निवेश की गई रकम वापस लौटाई और न ही तय किया गया लाभ या ब्याज दिया।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से झूठा भरोसा देकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस कथित ठगी में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।



ताजा खबर