आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले में लगातार नशे और तस्करों के खिलाफ धरपकड़ जारी है। इसी संदर्भ में पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में बीकानेर जिलें की देशनोक पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए 10 किलो गांजे के साथ उड़ीसा निवासी तस्कर गोरा पात्र को गिरफ्तार किया है। बरहाल पुलिस इसकी सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटाकर कड़िया जोड़ रही हैं ।
वही दूसरी ओर पांचू थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 किलों डोडा पोस्त के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संग्राम और आशुराम क रूप में हुई है।


