Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। 26 जुलाई से मौसम ने करवट ली और कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। जयपुर सहित कई जिलों में आधी रात से ही बरसात की झड़ी लगी रही। Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग ने इसे मानसून का चौथा दौर बताया है, जो अगले 7 दिनों तक सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से मानसून का चौथा दौर शुरू हो रहा है। बारिश के यह दौर करीब एक सप्ताह चलेगा। रविवार 27 से बारिश की गतिविधि और ज्यादा तेज होने वाली है। Rajasthan Weather Update
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से मानसून की बारिश का ताजा संभावित रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, आज शनिवार 26 जुलाई को प्रदेश के 19 जिलों में तेज बारिश होने वाली है।
12 जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसमें बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा और टोंक जिले शामिल हैं।
इसके साथ ही भरतपुर, धौलपुर, करौली, सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि रविवार 27 जुलाई से बारिश की गतिविधि और ज्यादा तेज होने वाली है। कल रविवार को पूर्वी राजस्थान के सभी 23 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। Rajasthan Weather Update
बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी भारी से अति भारी बारिश होने का चेतावनी जारी की गई है। Rajasthan Weather


