Homeराजस्थानRajasthan Weather: आज राजस्थान में यहाँ यहाँ बरसेंगे काले बादल, जानिए अपने...

Rajasthan Weather: आज राजस्थान में यहाँ यहाँ बरसेंगे काले बादल, जानिए अपने जिले का वेदर

Rajasthan Weather: शनिवार सुबह से ही राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। इस अचानक आई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग, जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 31 जुलाई 2025 तक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज 27 जुलाई से पूर्वी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश का दौर 28 से 31 जुलाई के दौरान जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

आज चूरू, झुंझुनू, सीकर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, जयपुर शहर, बारां, कोटा सवाईमाधोपुर, दौसा,, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झालावाड़, आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) की संभावना है।Rajasthan Weather



ताजा खबर