Homeखटाखट स्टोरीRajasthan School Lecturer Bharti 2025 :स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का डिटेल नोटिफिकेशन...

Rajasthan School Lecturer Bharti 2025 :स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का डिटेल नोटिफिकेशन जारी, फॉर्म भरना शुरू करें इस तारीख से

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 3225 पदो के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 के बीच किया जा सकता है। 40 साल तक के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। फॉर्म भरने की फीस सामान्य – ओबीसी के लिए 600 रुपए है वही EWS के लिए 400 रुपए है। दिव्यांग और अनुसूचित जाति -जनजाति के लिए भी फीस 400 रुपए है।

इस भर्ती परीक्षा के लिए दो पेपर होंगे, पहला सामान्य ज्ञान का और दूसरा विषय का, पहला पेपर 150 अंको का होगा और विषय का पेपर 300 अंको का होगा। मेरिट 450 अंको से निर्धारित की जाएगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर