

आपणी हथाई Weather न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में कमी बने रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी भागों में 10 अगस्त से कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी राज के कुछ भागों में भी आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। हालांकि, 9 अगस्त से उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 9-12 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह राज्य में सामान्य से कम (DEFICIENT) बारिश होने की संभावना है। द्वितीय सप्ताह (15-21 अगस्त) के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिणी भागों में सामान्य से अधिक व शेष भागों में सामान्य के आसपास बारिश होने की संभावना है।


