Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : इकलौते भाई का राखी बांधने का कर थी 2...

Bikaner Accident : इकलौते भाई का राखी बांधने का कर थी 2 बहने इंतजार ! सड़क हादसें में भाई की मौत

आपणी हथाई न्यूज, शनिवार रक्षाबंधन के दिन जोधासर जा रहे एक युवक का सड़क हादसे में निधन हो गया अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ के लाछड्सर गांव का युवक हरिराम (29) अपनी पत्नी बच्चें के साथ जोधासर गांव जा रहा था। इस दौरान बेनीसर फांटे के पास हरिराम की बाइक एक खड़ी बस में जा टकराई जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। युवक को पीबीएम अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई।

 

इस सड़क हादसें में हरिराम की पत्नी अन्नपूर्णा और बेटा मुकेश भी घायल हुए है। वही दूसरी ओर हरिराम की दो विवाहित बहने भाई के हाथ पर राखी बांधने का इंतजार कर रही थी लेकिन उन्हें भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ा।



ताजा खबर