आपणी हथाई न्यूज, सरकारी नौकरी पाने की चाहत में युवा अनेक प्रकार के फर्जीवाड़ो में लिप्त पाए गए है। सबसे अधिक फर्जीवाड़ा दिव्यांग कैटेगरी में पाया गया है, हाल ही में हुई जाँच में पाया गया कि 29 दिव्यांग कैटेगरी से चयनित युवाओं में से 5 ही असल में दिव्यांग थे,24 चयनित युवा दिव्यांगता साबित करने में नाकाम रहें।
इसी परेशानी का हल निकालने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड नें आगामी भर्तियों के आवेदन के लिए कहा है कि दिव्यांग अभ्यर्थी स्वालम्बन कार्ड का रजिस्ट्रेशन करवा लें,अब फॉर्म भरते वक़्त स्वालम्बन कार्ड नंबर भरना होगा, तभी फॉर्म स्वीकार किया जाएगा।
दिव्यांग कैटेगरी के अलावा तलाकशुदा श्रेणी में खूब फर्जीवाड़ा हो रहा है, कर्मचारी चयन बोर्ड तलाकशुदा छूट लेने वाले युवाओं की भी जांच करवा रही है क्योंकि राजस्थान में अनेक युवा कागजो पर डिवोर्स लेकर तलाकशुदा कोटे का गलत फायदा उठा रहें है।
मनोज रतन व्यास


