
Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों लोकदेवता बाबा रामदेव जी के मेले की शुरुआत हो गई। बुधवार को रामदेवरा दर्शन को जा रहे एक दंपति के लिए यह सुखद पल बन गया जिसे कभी नही भूलाया जाएगा।

राजसमन्द निवासी पूनम वागरिया अपने पति के साथ बाबा रामदेव के दर्शन के लिए बाइक से जा रहे थे। इस दौरान पूनम को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पति ने तुरंत पूनम को तकलीफ में देखते हुए गाड़ी रोहट के एक सीएचसी की तरफ घुमा दी।

अस्पताल में पूनम ने एक बच्चें को जन्म दिया। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा और माँ दोनों स्वस्थ और सामान्य है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
वही जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो लोग इसे बाबा की कृपा मान रहे है। क्योंकि लंबी यात्रा के बावजूद माँ और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ है। आपकों बता दे कि पूनम ने एक बेटे को जन्म दिया है।



