आपणी हथाई न्यूज, डीडवाना के जसवंतगढ़ के पास रोड़वेज बस और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार जनों ने अपनी जान गवां दी। यह हादसा अलसुबह 5.30 बजे का बताया जा रहा है जिसमे एक बोलेरो व रोडवेज बस में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसें में एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार जनों की मौत हो गई है।
वहीं चार अन्य इस हादसे में घायल हो गए है। घायलों का ईलाज लाडनू अस्पताल में किया जा रहा है। हादसें के बाद बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मृतकों के शव गाड़ी में फंसे गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हारे का सहारा टीम के सदस्यों के सहयोग से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को बाहर निकाला।
शव लाडनू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए है। चारों मृतक श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव व राजलदेसर के बताए जा रहें है। गांव के जांगीड़ परिवार में कोई मृत्यु हो जाने के बाद ये सभी स्नान करने पुष्कर जा रहें थे।


