आपणी हथाई Rajasthan न्यूज, भले ही RAS की पिछली दो भर्तियों की प्रक्रिया अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है लेकिन विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भजनलाल सरकार ने नई RAS भर्ती -2025 निकालने की मंजूरी दे दी है और अब राजस्थान लोक सेवा आयोग विभागों से रिक्त पदो की संख्या को पता कर RAS 2025 का नोटिफिकेशन जल्द जारी कर सकता है।con .
बड़ी संभावना है कि अक्टूबर के अंत तक या नवंबर माह तक RAS 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा, तब तक पिछली भर्तियों के इंटरव्यू राउंड पूरे होकर परिणाम भी आ सकते है।
नई RAS भर्ती 700-800 पदो के लिए आ सकती है, बाद में पेपर होने तक पिछली भर्ती की तरह पद और भी बढ़ सकते है। RAS -2025 का प्रीलिम्स पेपर अप्रैल -मई 2026 को हो सकता है और फिर मेंस एग्जाम चार माह बाद आयोजित होंगे।
मनोज रतन व्यास


