Homeखटाखट स्टोरीदर्दनाक हादसा : भारतमाला एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित हुए ट्रेलर ने पकड़ी...

दर्दनाक हादसा : भारतमाला एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित हुए ट्रेलर ने पकड़ी आग, ट्रेलर में मौजूद ड्राइवर की जिंदा जलने के बाद मौत

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र भारत माला एक्सप्रेस वे से एक दर्दनाक हादसे की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर पलट गया और देखते ही देखते आग ने उस ट्रेलर को अपनी आगोश में ले लिया जिसके चलते ट्रेलर में मौजूद चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।

 

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार यह ट्रेलर सूरतगढ़ थर्मल प्लांट से मारवाड़ मुंडवा की ओर जा रहा था। रासीसर के पास एक्सप्रेस-वे से उतरते समय ट्रेलर अचानक पलट गया और उसमें भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

 

स्थानीय लोगों ने टैंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चालक को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।



ताजा खबर