Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : RPSC ने 500 से ज्यादा युवाओं को परीक्षा देने से...

राजस्थान : RPSC ने 500 से ज्यादा युवाओं को परीक्षा देने से किया प्रतिबंधित ! सबसे ज्यादा जालौर जिलें के 128 युवा, फर्जी सर्टिफिकेट-डिग्री के कारण परीक्षा देने से किया डिबार

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सख्त कार्रवाई करतें हुए 415 युवाओं को आजीवन परीक्षा देने से डिबार कर दिया है। कुल तो 524 युवाओं पर एक्शन लिया गया है,शेष बचे 109 पर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एक से 5 साल तक का प्रतिबंध लगाया है।

 

यह कार्रवाई फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट ,जाली दस्तावेज, फर्जी डिग्री वाले युवाओं पर की गईं है। सबसे अधिक जालौर के 128 प्रतियोगी परीक्षा के युवाओं को डिबार किया गया है, उसके बाद बांसवाड़ा के 81 और डूंगरपुर के 40 युवाओं पर परीक्षा देने संबंधित प्रतिबन्ध लगाया गया है।

 

राजस्थान लोक सेवा आयोग को 126 युवाओं की BED डिग्री फर्जी मिली है। 148 जनों को परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग करने के कारण डिबार किया है। 68 युवाओं को डमी व्यक्ति को परीक्षा दिलाने के मामले में प्रतिबंधित किया गया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर