Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : आज फिर Rajasthan में झमाझम बारिश का आया अलर्ट...

Rajasthan Weather : आज फिर Rajasthan में झमाझम बारिश का आया अलर्ट ! प्रदेश के 37 जिलों में मौसम विभाग ने की बारिश की भविष्यवाणी

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों हो रही मॉनसून की बारिश ने कई जिलों में अपना तांडव मचाया है,जिसके चलते कई जिलों के हालात बेकाबू हो रखे है। इसी के चलते कुछ जिलों में सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां भी कर दी है। शनिवार को राजस्थान के जोधपुर ,जयपुर में भी भारी बारिश देखने को मिली।

अब मौसम विभाग जयपुर की ओर से रविवार 31 अगस्त को कुल 37 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान के छह जिलों सहित कुल 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अति भारी बारिश वाले जिलों में जालौर, पाली और सिरोही शामिल है जबकि भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर और उदयपुर जिले शामिल हैं। इनके साथ ही जयपुर, अजमेर, अलवर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, सीकर और टोंक जिले में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



ताजा खबर