Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : आज फिर राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश...

Rajasthan Weather : आज फिर राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,बीकानेर सहित इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों मानसून की बारिश का दौर चल रहा है जिसके चलते कई जिलों में भयंकर बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए है तो कही कही सड़के दरिया बनी नजर आ रही है। अब एक बार फिर सोमवार को राजस्थान मौसम केंद्र जयपुर की ओर से एक अलर्ट जारी किया गया है। जिसके मुताबिक प्रदेश के 34 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन 34 जिलों में से 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

 

 

अलवर, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़ और झुंझुनूं में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है जबकि बारां, बूंदी, जयपुर, झालावाड़, कोटा, सीकर, चूरू, डीडवाना कुचामन और नागौर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, हनुमानगढ और गंगानगर को छोड़कर सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। झुंझनूं और टोंक में भारी बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है।



ताजा खबर