Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : सड़क पर पशु से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक...

Bikaner Accident : सड़क पर पशु से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

आपणी हथाई न्यूज, रविवार को बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक की बाइक सड़क पर बैठे पशु के टकरा गई जिसके चलते युवक की मौत हो गई। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार नापासर-गुंसाईसर सड़क मार्ग पर ये हादसा हुआ। युवक बाइक पर नापासर से गुसांईंसर की ओर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर एक पशु से टकरा गया और गंभीर घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को नापासर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सींथल निवासी गोपी नायक ( 22 ) के रूप में हुई है। बरहाल देर रात शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया गया था।



ताजा खबर