
आपणी हथाई Rajasthan न्यूज, राजस्थान लोक सेवा आयोग इसी माह की 7 से 12 सितंबर के बीच सेकंड ग्रेड एग्जाम परीक्षा आयोजित करवाएगा।राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा को चार ग्रुप में बांट दिया है। ग्रुप A में सामान्य ज्ञान और सामजिक ज्ञान का पेपर होगा और इन दो एग्जाम के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के लिए शहरों के नाम जारी कर दिए है। आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हर एग्जाम के 7 दिन पूर्व शहरों की सूचना दी जाएगी और एग्जाम सेंटर की सूचना पेपर होने के दो दिन पूर्व दी जाएगी।




