Homeखटाखट स्टोरीBikaner News : करमीसर में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा, 2 लोग...

Bikaner News : करमीसर में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा, 2 लोग घायल, पश्चिम विधायक जेठानंद भी पहुंचे घटनास्थल पर : देखें वीडियो

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के करमीसर गांव में बुधवार की रात जमीनी विवाद में हुई झड़प में 2 लोग घायल हो गए। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार नाल थाना क्षेत्र में आने वाले करमीसर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले ले लिया। इस विवाद के चलते एक पक्ष पिकअप गाड़ी से दूसरे पक्ष के घर पर हमला करते भी नजर आ रहा है। वही घर में मौजूद महिलाओं से मारपीट की भी खबर सामने आ रही है। इस हमले में 30 वर्षीय गणेश और 70 वर्षीय फागुराम घायल हो गए जिन्हें पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। सारी घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद नाल पुलिस और सीओ पार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तस्दीक में जुट गए । पुलिस के अनुसार विवादित भूखंड को लेकर देर रात हमला बोला गया, जिसमें घर की दीवार ढहाई गई और कुछ लोग इसकी चपेट में भी आ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।  बताया जा रहा है कि यह हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शिवजी माली का घर है। जिसके घर के पीछे पड़े खाली प्लॉट को लेकर विवाद हुआ है।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यास ने कहा कि माफिया द्वारा जमीनों पर कब्जे को लेकर गुंडागर्दी की जा रही है । शहर में जमीनों को लेकर आए दिन झगड़ा हो रहे हैं मैं एसपी और सीओ को भी मामले से अवगत करवा चुका हूं।  पीड़ित शिव के पिता भाई और औरतों के साथ मारपीट की गई है । यह सब सहन नहीं किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात 4 लोगों को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



ताजा खबर