Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : जोधपुर में आज से RSS की अहम बैठक, जेपी नड्डा...

राजस्थान : जोधपुर में आज से RSS की अहम बैठक, जेपी नड्डा पहुंचे जोधपुर

आपणी हथाई न्यूज, पांच सितंबर यानी आज राजस्थान के जोधपुर जिलें में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अहम बैठक होनी है । इस तीन दिवसीय बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत 32 संबद्ध संगठनों के लगभग 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में शामिल होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बैठक में भाग लेने के लिए गुरुवार (4 सितंबर) शाम जोधपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर नड्डा की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दौरे पर जोधपुर आए और वहीं से जयपुर लौट गए

आपको बता दे कि इससे पहले आरएसएस प्रमुख भागवत सोमवार को जोधपुर पहुंचे थे। शुक्रवार को बैठक में 5 व्यापक विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इनमें सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना, परिवार की संस्था को मजबूत करना, पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना, भाषा और पहनावे में क्षेत्रीय पहचान को मान्यता देना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरुकता पैदा करना शामिल हैं।



ताजा खबर