Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : राजस्थान के ये चार युवा हेलीकॉप्टर से पहुंचे परीक्षा देने...

Rajasthan : राजस्थान के ये चार युवा हेलीकॉप्टर से पहुंचे परीक्षा देने ! वजह जानकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के बालोतरा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें इस शहर के चार स्टूडेंट्स ने परीक्षा देने के लिए सड़क मार्ग से नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से परीक्षा देने परीक्षा सेंटर पहुंचे। इसके पीछे की वजह भी दमदार थी क्योंकि परीक्षा देने गए यह चार स्टूडेंट अपना साल बर्बाद नहीं करना चाहते थे।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार लकी चौधरी, मगाराम चौधरी ,ओमाराम चौधरी और प्रकाश चौधरी उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से B.Ed कर रहे हैं । यह चारों 1 सितंबर को जोधपुर से ट्रेन पड़कर हल्द्वानी पहुंचे थे ,लेकिन वहां से एग्जाम सेंटर मुनस्यारी आरएस टोलिया पीजी कॉलेज तक पहुंचना उनके लिए नामुमकिन हो गया। भारी बारिश और भूस्खलन के साथ सभी सड़के बंद थी।

 

अचानक आई इस आफत से इन चारों युवाओं पर साल बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा। इस दौरान युवाओं ने हेरिटेज एविएशन कंपनी के सीईओ से मदद मांगी । सीईओ को उन चारों की बात समझ आ गई और खास इंतजाम करते हुए एक हेलीकॉप्टर और दो पायलट भेजे गए । फिर क्या था चारों स्टूडेंट सिर्फ 40 मिनट में ही 300 किलोमीटर का सफर तय करके एग्जाम सेंटर परीक्षा देने पहुंच गए।

 

बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर यात्रा के आने जाने का किराया एक स्टूडेंट के खाते में 10400 रुपये आया। वही इनमें से एक स्टूडेंट ओमाराम ने मीडिया को बताया कि मैं पूरी तरीके से मायूस हो चुका था लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा ने बचा लिया । अब आखरी सेमेस्टर की परीक्षा देकर राहत की सांस ली है। आपको बता दे कि यह चारों युवक पहले से ही सरकारी नौकरी थर्ड ग्रेड टीचर कर रहे हैं और B.Ed की पढ़ाई आगे बढ़ाने के लिए कर रहे थे।



ताजा खबर