Homeखटाखट स्टोरीRajasthan :आज जारी होंगे राजस्थान की सबसे ज्यादा पदों वाली प्रतियोगी परीक्षा...

Rajasthan :आज जारी होंगे राजस्थान की सबसे ज्यादा पदों वाली प्रतियोगी परीक्षा के रोल नंबर, चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के लिए करीब 25 लाख युवाओं ने किया आवेदन

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के रोल नंबर कल 12 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएंगे, अभ्यर्थी अपने रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से कल से निकाल सकेंगे।

राजस्थान की यह सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा होगी, जिसमें पद ही करीब 54 हजार के करीब है।
परीक्षा इसी माह 19 से 21 सितंबर के बीच आयोजित होगी, हर दिन दो शिफ्ट में परीक्षा होगी, कुल 6 शिफ्ट में परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए करीब 25 लाख युवाओं ने आवेदन किए है।
कर्मचारी चयन बोर्ड ने आदेशित किया है कि पेपर वाले दिन अभ्यर्थी मूल पेपर नहीं ले जा पाएंगे, सिर्फ कार्बन उत्तर कुंजी ही साथ में ले जाने की अनुमति दी गईं है। पेपर को बाद में अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे।सुबह की शिफ्ट का परीक्षा समय सुबह 10 से 12 के बीच का है और दोपहर की शिफ्ट का समय 3 बजे से 5 बजे के बीच रहेगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर