ED Raid In Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बुधवार की अलसुबह प्रवर्तन निदेशालय ( ED) की बीकानेर के फड़बाजार और सुभाषपुरा में छापेमारी की सूचना के बाद इन क्षेत्रों में हड़कम्प मच गया है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार बीकानेर में बुधवार को ईडी ने कार्रवाई करते हुए एक साथ 6 जगह पर छापेमारी की। इस छापेमारी में फड़बाजार के मोहम्मद सादिक और कांग्रेस के पूर्व पार्षद जावेद खान के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अभी तक इस मामलें की ED की ओर से कोई पुष्टि नही की गई है। वही शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बीकानेर में बीते दिनों फिलिस्तीन के समर्थन में कुछ गतिविधियां हुई थी। उसी को लेकर आज ये छापेमारी की गई है।
बरहाल अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। मौके पर सीआरपीएफ के जवान और कोटगेट, सदर और मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने की टीमें भी मौजूद है।


