आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के करीब 5000 मेडिकल शॉप्स (मेडिकल दुकानों) के मालिक अब राजस्थान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे है। राजस्थान के दवा विक्रेताओं ने आरजीएस योजना में कथित अनियमितताओं के खिलाफ और बकाया भुगतान की मांग को लेकर अब हड़ताल पर जाने की धमकी दे दी है संगठन का दावा है कि लगभग 880 करोड रुपए का भुगतान लंबित है और योजना के पोर्टल से 3 लाख से ज्यादा बिल गायब हो गए है।
राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक विजय वर्गीय ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि राज्य सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है मौजूदा हालातो को देखते हुए केमिस्टों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया।
संगठन के उपाध्यक्ष सचिन गोयल और सचिव रवि गुप्ता ने कहा है कि जल्द ही सरकार के खिलाफ राजव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। सरकारी अधिकारियों से 21 दिनों के भीतर मकर राशि के भुगतान का आश्वासन दिए जाने के बावजूद इसमें कथित तौर पर 6 से 7 महीने की देरी हो रही है।
उन्होंने आगे बताया कि विभागीय अधिकारियों और तप की मनमानी के कारण करीब 880 करोड रुपए बकाया अटका हुआ है और अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सरकार की ओर से नहीं मिली है।
विजय वर्गीय ने बताया कि कहीं केमिस्ट अपने बच्चों की स्कूल की फीस तक नहीं भर पा रहे हैं और बढ़ते कर्ज और वित्तीय दबाव के चलते कहीं दुकान बंद होने की कगार पर पहुंच चुकी है।


