

Rajasthan Breaking आपणी हथाई न्यूज,

शनिवार को भरतपुर जिलें के नदबई तहसीलदार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने विनोद कुमार मीना को 80,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
परिवादी का तहसीलदार पर आरोप था कि जमीन का आर.ए.ए. कोर्ट भरतपुर से स्टे हटने के बाद म्यूटेशन खोलने के एवज में 80,000 रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी चौकी भरतपुर इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में और एएसपी अमित सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ट्रैप के दौरान तहसीलदार विनोद कुमार मीना को उसके निवास पर रिश्वत की राशि लेते ही दबोच लिया गया।एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।


