Rajasthan Transfer आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रिंसिपल ट्रांसफर करने के आदेश जारी कर दिए है, कुल 508 पेज की लिस्ट में करीब साढ़े चार प्रिंसिपल का ट्रांसफर किया गया है। जिनका ट्रांसफर हुआ है उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव करने और जॉइन करने के आदेश शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने दिए है। ट्रांसफर भाजपा विधायकों या भाजपा विधायक उम्मीदवार या लोकल लीडर की डिजायर से सम्पूर्ण राजस्थान में किए गए है, बहुत सारे प्रिंसिपल को शहरों से गांवो में ट्रांसफर किया गया है।
मनोज रतन व्यास


